331 ने छोड़ दी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। रविवार को जिले के सात केंद्रों पर पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए कुल 4303 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। इसमें से 331 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। सघन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्रों के अंदर प्रवेश दिया गया।
तीन केंद्रों पर पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए जोनल नोडल अधिकारी बनाए गए गंगाधर चौधरी ने बताया कि महराजगंज इंटर कॉलेज में कुल 400 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 374 छात्र परीक्षा में उपस्थित रहे और 26 ने परीक्षा छोड़ दी। पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज में कुल 500 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 455 ने परीक्षा दी और 45 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। प्रथम पाली के लिए कुल 807 छात्र पंजीकृत रहे। इनमें से 743 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 64 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली के लिए में कुल 596 छात्र पंजीकृत रहे। इनमें से 50 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। चार केंद्रों के जोनल अधिकारी डॉक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि लिटिल फ्लावर स्कूल में कुल 500 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। परीक्षा में 456 विद्यार्थी उपस्थित रहे और 44 ने परीक्षा छोड़ दी। गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर कॉलेज में 500 छात्र पंजीकृत रहे। इनमें से 471 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 29 अनुपस्थित मिले। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 500 विद्यार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 468 विद्यार्थी उपस्थित थे और 32 अनुपस्थित रहे। सोनपति देवी महिला महा विद्यालय में 500 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 459 विद्यार्थी उपस्थित मिले और 41 ने परीक्षा छोड़ दी।