गौतम बुद्ध अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा भैरहवा
- फोटो : अमर उजाला।
भारत नेपाल सोनौली सीमा के सबसे नजदीकी नेपाली हवाई अड्डा गौतम बुद्ध अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा भैरहवा से उड़ान नियमित नहीं होने को लेकर नेपाल के 32 संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। बेलहिया भैरहवा भंसार को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की चेतावनी दी। संगठनों ने कहा कि उद्घाटन के डेढ़ साल बाद भी गौतमबुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ान नहीं हो रहा है।
सभी ने विरोध कार्यक्रमों की घोषणा की है, जिसमें अनशन से लेकर घरेलू उड़ानों को रोकने और बेलहिया सोनौली सीमा चौकियों को अनिश्चित काल के लिए बंद करना शामिल है। नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें नहीं होने के कारण राज्य और निजी क्षेत्र का अरबों का निवेश डूबने वाला है।
हवाई अड्डे के निर्माण में मुआवजे सहित लगभग 40 बिलियन का निवेश हुआ है। हवाई अड्डे को लक्षित करने वाले निजी क्षेत्र से पांच सितारा होटलों और अन्य व्यवसायों में लगभग 80 बिलियन का निवेश किया गया है। कारोबारियों को चिंता है कि नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें नहीं होने से निवेश डूब जाएगा।
इसे भी पढ़ें: भौकाल नहीं अब जेल का ख्याल...16 हजार असलहों का कोई नहीं लिवाल