फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल बार के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल बार के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। सिविल बार एसोसिएशन फरेंदा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बुधवार को समारोह आयोजित कर शपथ दिलाई गई। चुनाव अधिकारी विनोद चंद मणि ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान सिविल जज गौरव प्रकाश भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी विनोद चंद मणि ने अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, सचिव शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्मा नंद मिश्रा, संयुक्त सचिव ओंकार नाथ मौर्या, संयुक्त मंत्री प्रशासन विनय कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव प्रकाशन गोरख प्रसाद चौरसिया, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार द्विवेदी व कार्यकारिणी सदस्य शमसाद अली, विनोद त्रिपाठी, श्रीपत प्रसाद, सुनील श्रीवास्तव, उदय शंकर चौरसिया, सत्येंद्र नरायन सिंह, राममनोहर प्रताप नरायन, अभिषेक अग्रहरि, शशांक त्रिपाठी, सतीश सिंह, घनश्याम मौर्या व रामकृपाल को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सिविल जज गौरव प्रकाश ने कहा कि वादकारियों को त्वरित न्याय दिलाना अधिवक्ताओं का कर्तव्य है। इसके लिए बार व बेंच में सामंजस्य जरूरी है। अधिवक्ता समाज का दर्पण हैं। उनके अच्छे कर्मों के कारण लोग उनका सम्मान करते हैं। इस दौरान ओमप्रकाश पांडेय, जेेपी त्रिपाठी, डीएन मिश्रा, एसएम श्रीवास्तव, प्रेम कुमार सिंह, रामसहाय गुप्ता, स्कंद श्रीवास्तव, एसपी द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें