फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दी मानदेय बढ़ोतरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय जल्द न बढ़ने पर करेंगे आंदोलन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक हुई
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की जिला इकाई के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हुई। इसमें संगठन की कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष गीता पांडेय ने प्रदेश सरकार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ वादा खिलाफी का आरोप लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के मानदेय में जल्द वृद्धि नहीं की गई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
उनका कहना था कि मानदेय में संतोषजनक वृद्धि न होने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने चेतावनी दी कि 15 जनवरी तक मानदेय में संतोषजनक वृद्धि न होने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके तहत धरना प्रदर्शन भी किया जा सकता है। उनका कहना था कि कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों के बेहतर ढंग से संचालित कर रही है। इसके बावजूद सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं व मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने मांगें पूरी न होने पर कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला संरक्षक सत्येंद्र कुमार पटेल ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष अमीरून निशा ने कहा कि कहा कि मानदेय में वृद्धि होने तक संगठन के लोग अपना संघर्ष जारी रखेंगे। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री प्रभावती, प्रियंका सिंह, प्रदेश संरक्षक मकबूल आलम, पूर्वांचल प्रभारी रमाकांत राय के अलावा संजू भारती, संगीता, मंजू, शशिकला, सुरेंद्र पासवान, सुरेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें