फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठे को प्रशासन ने कराया बंद

विज्ञापन
bricks
विज्ञापन

विज्ञापन
चौक बाजार (महराजगंज)। स्थानीय ग्राम सभा हरपुर खुर्द में बिना अनुमति के संचालित ईंट भट्ठे को एसडीएम ने बंद करा दिया। इस दौरान ईट भठ्ठे में ईंट को पकाने के लिए लगाई गई आग को पंपिंग सेट से पानी चलाकर बुझा दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से ईंट भठ्ठे पर काम करने वाले मजदूर जहां भाग खड़े हुए, वहीं अन्य ईंट भट्ठा मालिकों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

मिठौरा विकास खंड के ग्राम सभा हरपुर खुर्द में जमालुद्दीन का ईंट भट्ठा स्थित है। लेकिन ईंट भट्ठा संचालित करने के लिए प्रदूषण प्रमाण पत्र के साथ साथ कई महत्वपूर्ण पेपर नहीं थे। नियमों की अवहेलना करके ईंट भट्ठे को चालू करा दिया गया था। इसकी जानकारी होते ही प्रशासन हरकत में आ गया। शुक्रवार को एसडीएम देवेंद्र कुमार, खनन इंस्पेक्टर के साथ हरपुरखुर्द ईंट भट्ठे पर पहुंच गए। एसडीएम को पहुंचते ही ईंट भट्टा मालिक के साथ साथ अन्य मजदूर फरार हो गए। एसडीएम ने पंपिंग सेट से ईंट भट्ठे में लगी आग को बुझाने का निर्देश दिया। इस पर पंपिग सेट को चलाकर ईंट भट्टे की आग को बुझा दिया गया। एसडीएम देवेंद्र कुमार ने बताया कि भट्टा संचालन के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र नहीं था। इसलिए कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें