फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलईडी के बाद पंखे भी बेचेगा डाक महकमा

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। बिजली की खपत कम करने के लिए केंद्र सरकार एलईडी के उत्पादों को बढ़ावा दे रही है। डाक विभाग के माध्यम से एलईडी बल्ब की बिक्री की जा रही है। बिक्री के लिए पंखे को मंगवाने की तैयारी है। डाक विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस उपकरण से बिजली की कम खपत होगी। इतना ही नहीं यह आम दुकानों से 20 प्रतिशत तक सस्ते होंगे। सरकार की ओर से मुख्य डाक घर के अलावा जिले के ग्राम अंचल में चलने वाले डाक घर में भी इस व्यवस्था को शुरू करने की तैयारी है। जिला मुख्यालय पर इस व्यवस्था को शुरू कर दी गई है। जिले में मुख्य डाक घर से लोगों को सस्ते दर पर एलईडी बल्ब दिया जा रहा है। इस बल्ब की बाजार में कीमत करीब 110 रूपया है। जबकि डाक विभाग की ओर से 9 वाट की एलईडी बल्ब को 70 रूपये की कीमत पर दिया जा रहा है। आने वाले दिनों में एलईडी ट्यूबलाइट और पंखें भी उपलब्ध कराए जाएंगे। एलईडी ट्यूबलाइट व पंखे की कीमत भी बाजार रेट से सस्ती रहेगी। इसके अलावा दुकान की तरह से ही यहां से भी इन सामनों की एक निर्धारित समय तक की गारंटी दी जाएगी। डाक अधीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि एलईडी बल्ब की बिक्री अभी की जा रही है। औसतन 10 से 12 लोग रोज लेने आते हैं। इसके बाद अब एलईडी ट्यूबलाइट और पंखे की बिक्री कराई जानी है। यह अभी जिले के मुख्य डाक घर से ही बिक्री हो रही है। इस बल्ब से बिजली की कम खपत होगी और यह सस्ते भी हैं। ऐसे में कोई भी यहां से एलईडी बल्ब ले सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें