महराजगंज। बोर्ड परीक्षा की जिले के 112 केंद्रों पर दो पालियों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई। इसमें दोनों पालियों में 3154 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई।
जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से शुरू हुई। सुबह की पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा थी।बालक वर्ग में संस्थागत 1422 व व्यक्तिगत आठ एवं बालिका वर्ग में संस्थागत 891 व व्यक्तिगत तीन कुल 2324 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह से द्वितीय पाली में इंटर गणित व जीव विज्ञान पेपर में गणित विषय में बालक वर्ग के संस्थागत 11 व्यक्तिगत शून्य व बालिका वर्ग में संस्थागत दो व व्यक्तिगत दो कुल 15 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
वहीं जीव विज्ञान पेपर के दौरान बालक वर्ग में संस्थागत 614 व व्यक्तिगत 30 व बालिका वर्ग में संस्थागत 159 व व्यक्तिगत 12 कुल 815 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 3154 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। कहीं से कोई शिकायत नहीं आई है। संवाद