फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में बिजली कटौती से गुस्साए गांव के लोग पहुंचे डीएम दफ्तर

विज्ञापन
बिजली - फोटो : Bureau
विज्ञापन

विज्ञापन

महराजगंज। सिसवां ब्लॉक के परसा गिदही के गांव लोग बिजली कटौती से नाराज होकर डीएम दफ्तर पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बिजली कटौती के अलावा क्षतिग्रस्त सड़क को दुरूस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने आए सुग्रीव व संतोष ने कहा कि आधे गांव में कई महीनों से बिजली आपूर्ति ठीक ढंग से नहीं आ रही है। साथ ही बिजली आने जाने का कोई समय नहीं है। आधे गांव में विद्युत तार है। गांव के उत्तर तरफ बिजली का तार भी नहीं लगाया गया है। कई बार समस्या के समाधान की मांग हुई लेकिन किसी ने बात नहीं सुनी। विनोद ने कहा कि गांव से निकलने वाली मुख्य सड़क बदहाल हो चुकी है। गांव में उत्तर तरफ से आने वाली सड़क से बरसात के समय में केवल पैदल ही आवागमन हो सकता है। इस रास्ते बाइक लेकर आने जाने में भी कठिनाई होती है। रास्ते को ठीक नहीं कराया जा रहा है। स्कूल के लिए जाने वाले बच्चे कई बार इस रास्ते पर गिरकर चोटिल भी हो गए हैं। इस मौके पर ग्रामीण बनारसी, नारद यादव, अर्जून, खदेरू, बेलास गुप्ता, कैलास, नंदलाल, नौमी यादव, गनेश, गोरख शर्मा, विद्यागुप्ता, राजू यादव, राम सनही, हिना गुप्ता, सदर्शन, सुनील, दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें