फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय को रेल मार्ग से तत्काल जोडने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शनिवार को पूर्वांचल राज्य निर्माण मंच के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक कर जिले की समस्याओं पर चर्चा किया। डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री और प्रधान मंत्री को पत्र भेजकर देकर जल्द जिला मुख्यालय को रेल मार्ग से जोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

मंच के जिला संयोजक लालधारी यादव ने कहा कि जिले में तीन समस्या से आम जनता को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल को राज्य का दर्जा दिया जाए और जिला मुख्यालय को रेल मार्ग से जोड़ा जाए। कई बार प्रस्ताव तो गए लेकिन आज तक जिला मुख्यालय रेल मार्ग से नहीं जुड़ सका और रोड की यह दशा है कि लोगों को मुख्यालय आने के बारे में सोचना पड़ता है। इतना ही नहीं जिले में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है इसे लेकर शासन और प्रशासन गंभीर नहीं है। गांवों में फॉगिंग नहीं कराई जा रही है। इस मौके पर रामसमुझ तिवारी, चंद्रशेखर साहू, भोला जायसवाल, जितेंद्र अग्रवाल, सुरेंद्र तिवारी, उमेश चंद, नरसिंह प्रसाद राणा, सुबाष चंद्र सौनी, बिजई, रूक्मिणी देवी, पुष्पा देवी, इसहाक, राजेंद्र तिवारी, गनेश शेषमणि, प्रतिमा, कलिंदी, फुलमति के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें