फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 संपर्क मार्गों का होगा कायाकल्प

Wed, 06 Feb 2019 12:29 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
31 संपर्क मार्गों का होगा कायाकल्प - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में विभिन्न जगहों बने 31 क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों को मुख्य सड़कों से जोड़ने की कवायद तेज कर दी गई है। फिलहाल लोक निर्माण विभाग ने इन चिह्नित क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत का काम शुरू कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मरम्मत का काम शुरू करने के लिए शासन स्तर से 20 प्रतिशत धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की तरफ 23.60 करोड़ रुपये खर्च कर 31 संपर्क मार्गों की मरम्मत की कार्ययोजना को शासन स्तर से हरी झंडी मिल गई है। निर्माण कार्य शुरू करने के लिए 20 प्रतिशत धनराशि विभाग को प्राप्त भी हो गई है। रकम प्राप्त होने के बाद विभाग ने निर्माण कार्य शुरू करने के लिए निविदा भी आमंत्रित कर लिया है। प्रस्तावित 31 सड़कों में से कुछ पुराने क्षतिग्रस्त मार्गों का जीर्णोद्धार कराने की योजना है जबकि कुछ नए संपर्क मार्ग भी बनाए जाएंगे। इन 31 सड़कों की कुल लंबाई करीब 33 किमी है। संपर्क मार्गों के निर्माण का काम पूरा हो जाने के बाद संबंधित क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि कुछ संपर्क मार्गों को मुख्य सड़कों से जोड़ने के लिए 23.60 करोड़ रुपये की प्रस्तावित कार्ययोजना को हरी झंडी मिल गई है। इसके तहत कुल 33 किमी सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा। काम शुरू करने के लिए निविदा आमंत्रित कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें