फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3028 मतदान दल जिले में संपन्न कराएंगे पंचायत चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
3028 मतदान दल संपन्न कराएंगे पंचायत चुनाव
विज्ञापन

निचलौल ब्लॉक में सर्वाधिक 326 मतदान दल कराएंगे चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जाने को लेकर मतदेय स्थलों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। इस बार जिले के 3028 मतदेय स्थलों पर चुनाव कराने के लिए 3028 मतदान दल बनाए जाएंगे। सर्वाधिक 326 मतदान दल निचलौल ब्लॉक में बनेंगे।
त्रिस्तरीय पंचायत को बेहतर ढंग से संपन्न कराए जाने को लेकर जिले में जिन 3028 मतदेय स्थलों का निर्माण किया गया है। निर्मित मतदेय स्थलों में निचलौल में 326, घुघली में 295, मिठौरा में 287, लक्ष्मीपुर में 286, नौतनवा में 278, परतावल में 276, पनियरा में 272, सदर में 251, बृजमनगंज में 244, फरेंदा में 228, सिसवा में 189 तथा धानी में 96 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। सभी मतदेय स्थल पर एक-एक मतदान दल के रूप में कुल 3028 मतदान दल द्वारा चुनाव कराया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि पंचायत चुनाव में कुल 3028 मतदान दल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

3028 दलों के लिए 12112 कर्मियों की आवश्यकता
प्रत्येक मतदान दल में पीठासीन अधिकारी के साथ-साथ मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय एवं मतदान अधिकारी तृतीय की भी ड्यूटी रहेगी। ऐसे में प्रत्येक दल में चार सदस्यों के अनुपात में कुल 12,112 कर्मियों की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन

20 प्रतिशत मतदान कर्मी रहेंगे आरक्षित
मतदेय स्थल पर भेजे जाने वाले मतदान दल के अतिरिक्त पीठासीन व मतदान अधिकारी पद के 20 प्रतिशत कर्मियों को आरक्षित भी रखा जाएगा, जिससे कि अचानक आवश्यकता पड़ने पर उनमें से प्रयोग किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें