फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एथलेटिक्स चयन ट्रायल में 30 खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष के तहत खेल निदेशालय के निर्देश पर रविवार को छत्रपति शाहूजी महाराज स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिला और पुरुष एथलेटिक्स चयन ट्रायल आयोजित किया गया। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बालक और बालिका वर्ग में 15-15 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय स्पर्धा से पहले मंडल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए गोरखपुर जाएंगे।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में 100 मीटर के लिए राम सागर और शुभम शर्मा, 200 मीटर में सुरेंद्र मद्धेशिया और ज्ञानचंद्र साहनी, 400 मीटर में रूपेश गौड़ और विक्रम, 800 मीटर में पवन और शिवा साहनी तथा 1500 मीटर में दुर्गेश साहनी और विवेक कुमार विश्वकर्मा का चयन हुआ है। लंबी कूद में अजजल, जैवलिन थ्रो में अमरेश यादव और राधे मोहन साहनी तथा ऊंची कूद में अलीराज और जाहिद चयनित हुए हैं। महिला वर्ग में 100 मीटर के लिए महिमा, 200 मीटर में उजाला, 400 मीटर में अनामिका, 800 मीटर में सुजना और गुड्डी तथा 1500 मीटर में सीमा, खुशी और करीना साहनी का चयन किया गया। जैवलिन थ्रो में मुस्कान यादव, पोलवॉल्ट में नाजिया खातून, ऊंची कूद में सीमा कुमारी, गोला फेंक में कविता वर्मा, चक्का फेंक में प्रिया, त्रिकूद में सविता चौधरी और लंबी कूद में अनुष्का निषाद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि बालक और बालिका वर्ग के चयन ट्रायल के बाद 15-15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए गोरखपुर जाएंगे। इसके बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें