फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी चौकसी के चलते करीब तीन हजार ने छोड़ी टीईटी परीक्षा

Mon, 16 Oct 2017 12:34 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
कड़ी चौकसी के चलते करीब तीन हजार ने छोड़ी टीईटी परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में 12 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को हुई टीईटी परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गई। प्रशासन की सख्ती और कड़े नियम के कारण जिले के 14380 परीक्षार्थियों में से दो हजार 725 प्रतिभागियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें से प्रथम पाली में 1561 और द्वितीय पाली में 1164 ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस रही। अधिकृत व्यक्ति को भी बगैर परिचय पत्र के परीक्षा केंद्राें में इंट्री नहीं दी गई। सभी परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर पुलिस के जवान तैनात रहे। प्रथम पाली में 5462 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1561 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं द्वितीय पाली में 6193 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 1164 से परीक्षा छोड़ दी।दिग्विजयनाथ इंटर काॅलेज चौक बाजार परीक्षा केन्द्र पर एक परीक्षार्थी ने नकल करने की कोशिश की तो उसे बरामदे में कुछ समय के लिए खड़ा कर दिया गया। उसने कक्ष निरीक्षक से माफी मांगी। साथ ही अनुशासित होकर परीक्षा देने का भरोसा दिया। इसके बाद फिर उसे परीक्षा कक्ष में बैठने का मौका दिया गया।
विज्ञापन
टीईटी परीक्षा को लेकर डीआईओएस दफ्तर में कंट्रोल रूम बनाया गया था। लेकिन इस कंट्रोल रूम का कोई मतलब नहीं रहा। यहां से कोई जानकारी समय से नहीं मिली। लोगों ने कहा कि दिखावे के लिए बने कंट्रोल रूम में तैनात कर्मी भी आराम फरमाते रहे। डीआईओएस अशोक कुमार सिंह का कहना था कि टीईटी को लेकर केन्दों पर विशेष निगरानी रही। मजिस्ट्रेटों की तैनात की गई थी। साथ ही पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए थे। परीक्षा में ड्यूटी करने वालों को परिचय पत्र दिया गया था। नकल विहीन परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। सख्ती के चलते 2 हजार 725 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। उधर, टीईटी की परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों के कारण शहर की गई सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ गया। रोडवेज बस स्टेशन परिसर में गोरखपुर जाने वालों की भीड़ लग गई। परीक्षार्थियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर रूट पर बसों की संख्या बढ़ा दी गई थी। ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए सक्सेना चौक पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दिया था। लोगों को सबसे अधिक परेशानी काॅलेज रोड की तरफ हुई, क्योंकि परीक्षार्थियों के कारण रास्ते मंे जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें