फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसवां के 787 किसानों को 3.83 करोड़ का हुआ भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवां के 787 किसानों को 3.83 करोड़ का हुआ भुगतान
विज्ञापन

महराजगंज। आईपीएल चीनी मिल सिसवां ने वित्तीय वर्ष 2020-21 पेराई सत्र में 29 नवंबर से चार दिसंबर तक गन्ने की आपूर्ति करने वाले 787 किसानों को 3.83 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है।
आईपीएल चीनी मिल सिसवां बाजार की ओर से समय से मिल को चलाते हुए गन्ने की पेराई शुरू कर दी गई थी। जिला प्रशासन ने गन्ना किसानों के त्वरित भुगतान के लिए समिति तो बनाई ही थी, स्वयं भी नियमित रूप से भुगतान में तेजी लाने के लिए जुटे थे, जिसका परिणाम रहा कि मिल प्रबंधन ने 29 नवंबर से चार दिसंबर तक गन्ने की आपूर्ति करने वाले कुल 787 किसानों को 3.83 करोड़ का भुगतान कर दिया। नए सत्र के गन्ना आपूर्ति का त्वरित भुगतान होने से किसानों के उत्साह के साथ उनका विश्वास भी बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने कहा कि किसानों के भुगतान के मुद्दे पर शासन-प्रशासन व विभाग सभी गंभीर हैं। किसानों का समय से भुगतान हो जाए, इसे दृष्टिगत रखते हुए जिम्मेदारों से नियमित तौर पर संपर्क साधा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें