फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीने में तेज दर्द उठने से 28 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। स्थानीय कस्बे के मालवीय नगर वार्ड निवासी 28 वर्षीय राहुल वर्मा की शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घर पर सीने में तेज दर्द उठने के बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें गोरखपुर स्थित अस्पताल भी ले गए, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, राहुल शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे घर पर थे। इसी दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और कुछ ही देर में उनकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन संतुष्टि के लिए गोरखपुर के अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां भी उन्हें निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

राहुल की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें