फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 कोरोना पॉजिटिव मिले, 13 हुए डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
27 कोरोना पॉजिटिव मिलेे, 13 हुए डिस्चार्ज
विज्ञापन

पोस्टआफिस के 14 कर्मी भी कोरोना संक्रमित
महराजगंज। इन दिनों कोरोना पॉजिटिव की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को महराजगंज जिले में 27 कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसमें पोस्टआफिस के सर्वाधिक 14 कर्मचारी शामिल हैं। प्रशासन की ओर से संक्रमितों के क्षेत्रों को सील कर बचाव के लिए जरूरी कार्य किए जा रहे हैं। प्रत्येक दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए नमूने एकत्र कर गोरखपुर मेडिकल कालेज भेज रही है। संक्रमितों को कोविड अस्पताल पुरैना में भर्ती किया गया।
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि जिले में और 27 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना के 10 मरीज बुधवार की देर रात मिले, जिसमें से एक घुघुली, 3 सदर, एक बृजमनगंज, एक बिशुनपुर, एक घुघुली तथा 4 फरेंदा के निवासी हैं। वहीं बृहस्पतिवार की दोपहर 17 संक्रमित मिले हैं। इसमें एक सिसवा, एक महदेवा खुटहां, एक राजीव नगर महराजगंज तथा पोस्ट ऑफिस महराजगंज के 14 कर्मी शामिल हैं। इस प्रकार अब जनपद में कोरोना के कुल मामले 419 हो गए हैं। कोरोना के सक्रिय मामले 124 तथा डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 289 हो गई है। बृहस्पतिवार को 13 लोग डिस्चार्ज हुए हैं, जिसमें 2 सदर, एक सिसवा, एक धानी तथा 2 परतावल, 4 सदर, एक घुघुली तथा एक गोरखपुर के निवासी हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत एकमा का टोला बटईडीहा सील
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत एकमा टोला बटईडीहा की एक महिला के कोरोना संक्रमित होने पर गांव में हड़कंप मच गया। उप जिलाधिकारी नौतनवां की देखरेख मजरे को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील कर दिया गया। उप जिलाधिकारी नौतनवां जसधीर सिंह यादव ने बताया कि मजरे को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

----------------
आशा समेत 10 को तेज बुखार
ग्राम पंचायत एकमा के टोला बटईडीहा में कैंसर पीड़ित महिला के कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य टीम ने आनन-फानन में महिला के परिवार के सदस्यों व पड़ोस के परिवारों की जांच की। इस दौरान आशा कार्यकर्ता समेत 10 लोग तेज बुखार से पीड़ित मिले। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लक्ष्मीपुर के अधीक्षक डॉ. दिवाकर राय ने बताया कि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा संक्रमित परिवार व आसपास के घरों के लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें