26,425 लोगों को लगाई गई कोरोनारोधी वैक्सीन
महराजगंज। जिले में कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने के लिए शुक्रवार को लोग संबंधित केंद्रों पर पहुंचे। भीड़ कम होने के कारण लोग आसानी से टीका लगावाकर चले गए। केंद्रों पर तैनात कर्मियों ने लोगों को दूसरा डोज लगवाने के लिए जागरूक किया। जिले में 26,425 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। महिला अस्पताल में टीका लगवाने पहुंचे लोगों ने बताया कि अब टीका आसानी से लग जा रहा है। पहले टीका लगवाने के लिए घंटो इंतजार करना पडता था। वहीं घुघली, रतनपुर, परतावल, फरेंदा समेत केंद्र पर लोगों ने टीका लगवाया। इसके अलावा मोबाइल टीम भी भ्रमण कर लोगों को टीका लगाई। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र पर तैनात सभी कर्मियों को दायित्व के प्रति सजग रहने का निर्देश दिया गया है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रयास तेज कर दिया गया है।
जिले में कोरोना के तीन सक्रिय केस
महराजगंज। जिले में कोरोना के तीन सक्रिय केस हैं। शुक्रवार को जिले में कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। अब तक 12444 केस सामने आ चुका है। मरने वालों की संख्या141 है। 12299 लोग स्वस्थ होने चुके हैं। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के प्रति लोगों को सजग रहना होगा। मास्क का प्रयोग हर हाल में करें।