निचलौल। भारत-नेपाल सरहद पर सोमवार को झुलनीपुर बीओपी के एसएसबी टीम ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदी 250 बोरी मटर की खेप बरामद की है। जबकि तस्कर भाग गए। टीम ने मटर और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर निचलौल कस्टम को सुपुर्द कर दिया है।
कस्टम अधीक्षक रविंद्र तिवारी ने बताया कि मुखबिर से झुलनीपुर बीओपी के एसएसबी टीम को मुखबिर से सूचना मिली, कि कुछ लोग भारत नेपाल सरहद के पिलर संख्या 501/06 के पास मटरा धमउर गांव के रास्ते ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से अवैध मटर की खेप को नेपाल भेजने के फिराक में है। सूचना के आधार पर सरहद का घेराव किया, तो दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदी 250 बोरी अवैध मटर की खेप बरामद हुई। जबकि मौके से तस्कर वाहन छोड़ भागने में सफल रहे। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद