फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत व बचाव के लिए प्रशासन तैयार कराएगा 24 हजार राशन किट

विज्ञापन
विज्ञापन
राहत व बचाव के लिए प्रशासन तैयार कराएगा 24 हजार राशन किट
विज्ञापन

महराजगंज। मानसून सत्र प्रारंभ होने में लगभग एक माह का समय बचा है। ऐसे में प्रशासनिक जिम्मेदारों की ओर से राहत व बचाव संबंधी सभी तैयारियों को समय से पूरा किए जाने की कवायद की जा रही है। बाढ़ आने की दशा में राहत व बचाव कार्य में अहम भूमिका निभाने वाले राशन किट को भी समय से तैयार किए जाने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले 24 हजार राशन किट को तैयार किया जाएगा। इसके उपरांत आवश्यकता को देखते हुए और किट तैयार कराए जाने पर जोर दिया जाएगा।
जिला प्रशासन की ओर से पिछले वर्ष बारिश के मौसम में कुल 24 हजार राशन किट तैयार कराया गया था। इस बार भी जिम्मेदारों की ओर से प्रारंभिक दौर में कुल 24 हजार किट तैयार कराने की दिशा में पहल की गई है। बरसात प्रारंभ होने तक सभी किट को तैयार कर लिया जाएगा, जिससे कि आवश्यकता के मुताबिक उसका वितरण किया जा सके। आगे जैसी भी आवश्यकता होगी राशन किट की संख्या को और बढ़ा लिया जाएगा।
विज्ञापन

---
सत्यापन का कार्य कराया गया पूरा
बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत नाविकों, गोताखोरों, शेल्टर होम व बाढ़ चौकियों के सत्यापन का कार्य पूरा करा लिया गया है। तटबंधों के मरम्मत पर भी जोर देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

----
बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर राहत व बचाव कार्य को तेजी से करने के उद्देश्य से जिले में 24 हजार राशन किट तैयार कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया प्रारंभ करा दी गई है।
- डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें