महराजगंज। शहर के इंदिरानगर में स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अब मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। यहां पर 24 घंटे डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध है। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक ओपीडी में भी स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं। इसके अलावा इलाज की सुविधाओं का विस्तार किया गया है। इसमें अब हेल्थ एटीएम मशीन की सुविधा भी दी जा रही है। यहां पर मलेरिया, टाइफाइड, डेंगू, शुगर, हीमोग्लोबिन आदि की जांच की जाती है।
जानकारी के अनुसार, नगरीय पीएचसी में डॉ. नमिता गुप्ता, फार्मासिस्ट हरिकेश बहादुर यादव, एएनएम शारिका यादव, कंचन और ऊषा रौनियार की तैनाती है। स्टाफ नर्स सुमन और शिल्पा की 24 घंटे प्रसव कक्ष में डिलीवरी करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। चौकीदार कन्हैया और चंद्रशेखर की तैनाती केंद्र पर है।
यहां पर लोगों को मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड, स्वच्छता और व्यक्तिगत देखभाल के बारे में जागरूक किया जाता है। इंदिरानगर नगरीय पीएचसी में अब हेल्थ एटीएम मशीन की सुविधा भी उपलब्ध है। इस मशीन के जरिए मरीजों को मलेरिया, टाइफाइड, डेंगू, शुगर और हीमोग्लोबिन जैसी बीमारियों की त्वरित जांच की सुविधा मिलती है। यहां पर एक साल में करीब 216 डिलीवरी हुई है। नवंबर माह में 18 जबकि दिसंबर माह में 15 प्रसव हुए हैं।
नगरीय पीएचसी इंदिरानगर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां आने वाले मरीजों का बेहतर ढंग से उपचार किया जा रहा है। संसाधनों को और बेहतर करने की कोशिश जारी है।
-डॉ. श्रीकांत शुक्ला, सीएमओ