फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 2316 ने कराया इलाज, बुखार और त्वचा रोगियों की रही लंबी कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित आरोग्य मेले में 2316 मरीजों का जांच और उपचार किया गया। इनमें सबसे अधिक 318 मरीज बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे। वहीं त्वचा संबंधी मरीजों की संख्या 274 रही। पिछले रविवार को 1800 मरीजों ने इलाज कराया था।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने रविवार को गंगी, मंगलपुर और लक्ष्मीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आरोग्य मेले में पहुंचने वाले मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। चिकित्सकों और कर्मचारियों से जांच, उपचार और दवा वितरण की जानकारी ली।
साथ ही अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था भी देखी। आरोग्य मेले में उपचार कराने वाले 2316 मरीजों में 976 महिलाएं, 928 पुरुष और 412 बच्चे शामिल रहे। सबसे अधिक 318 मरीज बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे। वहीं 274 मरीजों में त्वचा संबंधी रोग मिले। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच के बाद उन्हें आवश्यक दवाएं दीं और बीमारी से बचाव के उपाय भी बताए।
विज्ञापन

न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीजों की भीड़ रही। खांसी, बुखार, खुजली, गैस, पेट दर्द समेत विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीज उपचार के लिए पहुंचे। गर्भवती महिलाओं ने भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया। चिकित्साधिकारी डॉ. रेशमा खातून ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं वितरित कीं। उन्होंने कहा कि रविवार को अस्पतालों की छुट्टी होने के कारण मरीजों को इलाज के लिए परेशानी होती थी, लेकिन आरोग्य मेले से उन्हें स्थानीय स्तर पर ही उपचार की सुविधा मिल रही है।
मेले में फार्मासिस्ट सुरेंद्र द्विवेदी, एलटी तरुण तिवारी, एएनएम आरती सिंह समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
पीएचसी जहदा में दोपहर 1:20 बजे तक 48 मरीजों ने उपचार कराया। यहां वायरल फीवर, शुगर, बीपी और त्वचा संबंधी रोगों से पीड़ित मरीज अधिक पहुंचे। इस दौरान डॉक्टर सौरभ साहनी, सिराजुद्दीन, सुदर्शन, रवि कुमार, रागिनी, जयहिंद और शांति समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
पीएचसी बजही में दोपहर 1:30 बजे तक 32 मरीजों का उपचार हुआ। यहां भी वायरल फीवर के मरीजों की संख्या अधिक रही। इसके अलावा अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों का भी इलाज किया गया।
विज्ञापन

मेले में डॉ. कालिंदी सिंह, मधुरेंद्र तिवारी, शिवेश नाथ, भूपति और रश्मि सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें