फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविवि : नकल करते पकड़े गए 23 परीक्षार्थी, सभी हुए रस्टीकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/महराजगंज। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु और संबद्ध महाविद्यालयों के पांच जनपदों में संचालित सम सेमेस्टर स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं के अंतर्गत बुधवार को विश्वविद्यालय की विशेष निरीक्षण टीम की ओर से महाराजगंज के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने 23 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। सभी को रस्टीकेट कर दिया गया।
विज्ञापन

सिविवि की ओर से आयोजित परीक्षा की हकीकत जानने के लिए परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव के नेतृत्व में गठित टीम में डॉ. रविकांत शुक्ला और डॉ. देवबक्स सिंह ने महाराजगंज स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
इस दौरान परीक्षा केंद्र राजेंद्र प्रसाद ताराचंद महाविद्यालय निचलौल महाराजगंज में मनु लॉ कॉलेज महाराजगंज के पांच विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन

संबंधित विद्यार्थियों को अनुचित साधन प्रयोग (यूएफएम) के अंतर्गत वांछित किया गया। इसी तरह परीक्षा केंद्र डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय महाराजगंज में रामरेखा राय विधि महाविद्यालय महाराजगंज के 18 विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया। सभी संबंधित परीक्षार्थियों के विरुद्ध अनुचित साधन प्रयोग की कार्रवाई की गई।
परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव ने केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व मुख्य द्वार पर ही सघन जांच सुनिश्चित की जाए और मोबाइल, ब्लूटूथ, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और अन्य प्रतिबंधित सामग्री को पूरी तरह वर्जित किया जाए।
हर हाल में नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराना विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय स्तर से सीसीटीवी मॉनिटरिंग के माध्यम से सभी परीक्षा केंद्रों की सतत निगरानी और नियंत्रण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें