फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चोरी की 23 बाइकें और दो कार बरामद, आठ पकड़े

Thu, 28 Dec 2023 08:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा से सटे रूपनदेही जिले की पुलिस बृहस्पतिवार को क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान आठ लोगों को चोरी की बाइकों के साथ पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर 23 बाइकें और दो कारें बरामद हुईं। सभी बाइकें भारत से चुराकर नेपाल में बेंची गई थीं। दोनों कारों की चेचिस नंबर एक है।
विज्ञापन

रूपनदेही पुलिस प्रमुख पुलिस अधीक्षक भरत बहादुर वीके ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बाइकें कहां से चुराई गईं हैं इसकी जांच की जा रही है।जिस घर में चोरी की बाइकें रखी गई थीं उसे भी हिरासत में लिया जाएगा। चोरी का सामान खरीदने वालों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वाहन खरीदते समय सावधानी बरतें। पहले उसकी अच्छी तरह से जांच कर लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें