फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 10 घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति, नगरवासी परेशान

Thu, 28 Dec 2023 07:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। नगर पंचायत में नगरवासियों को शहरी बिजली देने के लिए अलग से चौक फीडर बनाया जा रहा है। इसके लिए पोल व तार लगाने का काम चल रहा है। इसके लिए रोजाना 10-10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रह रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह करीब 8 बजे बिजली चली गई जो शाम 6 .45 बजे आई। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बैटरी गाड़ी चालक मुकेश ने बताया कि दोपहर 12 बजे ऑटो की बैटरी डिस्चार्ज हो गई। चार्ज करने के लिए ऑटो लेकर घर पहुंचा तो बिजली नहीं थी। बिजली के विषय में जानने के लिए चौक फीडर पर कइयों बार फोन किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। पूरा दिन बिजली के इंतजार में बीत गया।
नगरवासी मनोज वर्मा, अश्वनी कुमार, श्रवण प्रजापति, राजकिशोर प्रजापति, हरेंद्र तिवारी, उमाकांत द्विवेदी, दुर्गेश पाठक आदि ने बिजली कर्मियों पर पोल तथा तार लगाने के नाम पर लापरवाही बरतने तथा फोन नहीं उठाने का आरोप लगाते हुए लंबे अवधि तक बिजली आपूर्ति बाधित नहीं करने की मांग की है। जेई ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि फाल्ट के वजह से बिजली आपूर्ति बाधित थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें