फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्टॉक में कम मिले 227 सिलिंडर, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में गैस सिलिंडर की किल्लत के बीच एजेंसियों पर लगातार अनियमितताओं के मामले सामने आ रहे हैं। पनियरा थाना क्षेत्र के खुटहां बाजार में स्थित कालीचरन एचपी गैस एजेंसी पर निरीक्षण में 227 सिलिंडर स्टॉक में कम मिले।
विज्ञापन

इस पर पूर्ति निरीक्षक ने एजेंसी की प्रोपराइटर संध्या देवी के खिलाफ बृहस्पतिवार को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। एजेंसी के प्रोपराइटर ने 275 सिलिंडर खाली होने की जानकारी दी लेकिन मौके पर 48 ही खाली पाए गए।
एजेंसी के खिलाफ कंट्रोल रूम में बार-बार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विजय कुमार सहानी व पूर्ति निरीक्षक अरविंद कुमार ने एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनियमितता का खुलासा हुआ। निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराने तथा स्टॉक में अंतर पाए जाने पर पनियरा थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्रोपराइटर संध्या ने अधिकारियों को बताया कि 275 सिलिंडर खाली हैं। लेकिन निरीक्षण के समय सत्यापन के दौरान 48 सिलिंडर खाली पाए गए। जांच के दौरान मौके पर कुल 227 सिलिंडर कम पाए गए। स्टाॅक के सत्यापन में अंतर पाए जाने का गैस एजेंसी का कृत्य द्रवित पेट्रोलियम गैस कंट्रोल ऑर्डर 2000 एवं यथा संशोधित आदेश का उल्लंघन है।
निरीक्षण के दौरान जांच अधिकारियों ने उक्त गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं से भी बातचीत की। इस दौरान सुभाष, मैना, गुलाबी देवी, अनीता, मुइली देवी, संजीत कुमार, सैरून निशा, अनीता, रेनू, कैलाश, रेशमी, अभिमन्यु, कलावती इंद्रजीत ने गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर नहीं मिलने और बार-बार दौड़ाने का आरोप लगाते हुए बयान भी दर्ज कराया है। एसओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि कालीचरन एचपी गैस एजेंसी के प्रोपराइटर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें