फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हरियाणा की 225 बोतल शराब बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी और सोनौली पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहन जांच के दौरान हरियाणा रैपर की 225 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने शराब ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार शाम सोनौली सीमा के मुख्य गेट पर एसएसबी और सोनौली पुलिस की संयुक्त टीम भारत से नेपाल आने-जाने वाले यात्रियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बिहार नंबर की एक कार भारत से नेपाल जाने के लिए सीमा पर पहुंची। जांच के दौरान कार से 225 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की बोतलों पर हरियाणा प्रदेश का रैपर लगा हुआ था।
पुलिस ने कार सवार युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सौरव कुमार निवासी सीतामढ़ी, बिहार बताया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शराब को काठमांडो ले जा रहा था। सोनौली कोतवाल विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि बरामद शराब को सीज कर आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें