फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
आग से 100 एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
घुघली। ठंडल जलाने के दौरान तेज हवा के बीच लगी आग से लगभग 100 एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। किसानों का आरोप था कि कि फायर ब्रिगेड के जवान समय से पहुंच गए होते तो फसल जलने से बचा ली जाती।
विज्ञापन

परसौनी बुजुर्ग के सिवान में सोमवार को अपराह्न करीब दो बजे आग लग गई। हवा के तेज झोकों के चलते आग की लपटें बरवा चमैनिया के सिवान तक पहुंच गई। इससे पकड़ी बिशुनपुर, बरवा चमैनिया व बरगदवा सिवान में गेहूं की फसल जल गई। गांव के किसान चंद्रशेखर मिश्र, महेंद्र मिश्र, रामबृक्ष, विनोद, रामदास, केशव मिश्र, जोखन मिश्र, व्यास मति, राज किशोर शुक्ल, वशिष्ठ मिश्र, रामानुज मिश्र, त्रियुगी मिश्र, दिनेश, प्रदीप दुबे, अवधेश दुबे सहित कई अन्य किसानों की सौ एकड़ से अधिक गेहूं की फसल खेत में ही जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी लेकिन टीम समय से मौके पर नहीं पहुंची। उधर, कई किसान अपने खेतों में लगे गेहूं की फसल जलते देख दहाड़ें मार कर रोने लगे। लोगों की मदद से किसी तरह से आग पर काबू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें