फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में लापरवाही पर एएनएम को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाकरण में लापरवाही पर एएनएम को चेतावनी
विज्ञापन

सदर सीएचसी में हुई स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सदर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को कार्यालय सभागार में एएनएम के साथ बैठक कर स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में हुई प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान टीकाकरण में लापरवाही मिलने पर एएनएम को कार्य में सुधार लाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान टीकाकरण में दुबौली, सिसवनियां, धनेवा, नेता सुरहुरवां, बागापार, सवरेजी, लखिमा थरूआ, करमहां आदि उपकेंद्रों पर टीकाकरण के कार्य में लापरवाही की शिकायत मिली। इस पर केंद्रों पर तैनात एएनएम को उन्होंने कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दी। इस दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीरज सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि गांवों में भ्रमण के समय महिला नसबंदी, जननी सुरक्षा योजना सहित अन्य योजनाओं की लोगों को जानकारी दें। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र में भ्रमण के दौरान आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा करें। इस दौरान गृह भ्रमण, जेई-एईएस से बचाव के बारे में जानकारी भी दें। इस मौके अनुराधा, पुष्पा देवी, हेमवंती सरोज, विजय लक्ष्मी, शीला, रंजना भारती, पुष्पा, पुनीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें