संविदा कर्मचारियों ने एमडी के पत्र को जलाया
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के सदस्यों ने गुरुवार को भी आंदोलन जारी रखा। सीएमओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर मिशन निदेशक (एमडी) के भेजे पत्र को जलाया। निदेशक ‘नो वर्क नो पे’ का पत्र कर्मचारियों को भेजा है।
संगठन मंत्री डॉक्टर प्रज्ञा नंद सागर ने बताया कि एमडी द्वारा पत्र भेजा गया है कि हड़ताल करने वाले कर्मियों को मानदेय नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांग को पूरा नहीं की जाएगा, हड़ताल जारी रहेगी। डॉक्टर हरिकेश चौधरी ने कहा कि संगठन की ओर से चार सूत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है। लेकिन, हमारी मांग को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। इस मौके पर डॉ. हरिकेश, जावेद खान, हरिकेश यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, सूर्य प्रताप सिंह, सोनू, नवीन, सत्येंद्र, सूर्यप्रताप सिंह, डॉ. छाया आदि मौजूद रहे।