सात प्रधानाध्यापक का वेतन रोका गया
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। एबीएसए घुघली ने बीआरसी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मिली कमियों को बीएसए से अवगत कराया। बीएसए ने बुधवार को बीआरसी क्षेत्र के सात प्रधानाध्यापक और एक सहायक अध्यापक का जनवरी का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया कि निरीक्षण आख्या से जानकारी मिली है कि कई स्कूल में रंगाई-पुताई गुणवत्ता पूर्ण नहीं है। शिक्षण कार्य में रूचि नहीं ली जा रही है। ऐसे में प्रधानाध्यापक सत्यवीर सिंह और सहायक अध्यापक अमित सोलंकी, प्रधानाध्यापक आदित्य सौरभ, बब्लूराम, सत्य प्रकाश उपाध्याय, मेनका गुप्ता, शंभूशरण गुप्ता, शैलेंद्र कुमार गुप्ता का जनवरी का वेतन रोकने का निर्देश दिए हैं।