फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन राज्यों में बढ़त मिलने पर कांग्रेसियो ने मनाया जश्र

Tue, 11 Dec 2018 11:19 PM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज-नौतनवां। कांग्रेस पार्टी को विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़, राजस्थान व मध्यप्रदेश में बढ़त मिलने पर मंगलवार को युवा कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने शहर के सक्सेना चौराहे पर अबीर-गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों के संघर्ष का परिणाम है कि तीन राज्यों में कांग्रेस पार्टी को बढ़त मिली है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विराज वीर अभिमन्यु ने कहा कि जनता जान चुकी है कि जुमलों से काम नहीं चलता, झूठे वादों से जनता उब चुकी है। विनोद सिंह ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को जनता मजबूत करेगी। अब जनता बहकावे में नहीं आएगी। इस मौके पर निठुरी सिंह, कपिलदेव शुक्ला, अवधेश गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, अनिरूद्ध, श्याम नराण शुक्ला, रामकिशुन आदि मौजूद रहे।
नौतनवां में कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। पटाखा फोड़कर, नगाड़ा बजाकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी मनाई। इस मौके पर गंगाजल चौरसिया, महमूद शाह, नागेंदर गौड़, अजीज खान, अशोक कुशवाहा, जमाल अहमद, मुस्तफा, अनिल शर्मा ,मुस्तकीम सदानंद राय, मशहूर आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें