फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टेशन पर नहीं मुख्य तिराहे पर रूकती है रोडवेज बस

विज्ञापन
बस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
निचलौल (महराजगंज)। कस्बे के बस स्टेशन पर रोडवेज बसों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को प्रतिदिन समस्या हो रही है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से रोडवेज बस अपने निर्धारित बस स्टेशन से लगभग चार सौ मीटर दूर नगर के मुख्य तिराहे पर रूकती है। ऐसे में सड़क के किनारे खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। जहां पर यात्रियों के लिए न तो पेयजल की व्यवस्था है न ही बैठने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

नगर के अनिल वर्मा, शंभू कसौधन, प्रवीण चौधरी, निजामुद्दीन अंसारी आदि का कहना है कि बस के इंतजार में सड़क के किनारे खुले में खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। मुख्य तिराहे पर रोडवेज बसों का ठहराव होता है। जहां पर यात्रियों के लिए किसी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने पर यात्री बीच सड़क के किनारे खड़े होकर बस का इंतजार करते हैं। कई बार एक साथ दो-दो बसों का ठहराव हो जाने के कारण चौराहे पर जाम की स्थिति बन जाती है। व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद अग्रहरी का कहना है कि रोडवेज बसों के ठहराव के लिए तहसील कार्यालय के पीछे बस स्टैंड निर्धारित किया गया है। वहां बस नहीं रूकती है। इस संबंध में एआरएम भुवनेश्वर प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में बस स्टेशन पर यात्रियों को नहीं मिलने के कारण बसों का ठहराव मुख्य तिराहे पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें