फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नीतियों को जनजन तक पहुंचाएं

विज्ञापन
बीजेपी - फोटो : SELF
विज्ञापन

विज्ञापन

महाराजगंज। भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल की अध्यक्षता में मोर्चा के अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई, जिसमें सभी मोर्चों के बूथ स्तर तक गठन करने की बात कही गई। बूथ समिति से बूथों पर सरकार की उपलब्धियों व नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार गरीब परिवार को नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन, आवास,शौचालय ,बिजली, बेहतर सड़कों का निर्माण करा रही है। गरीब परिवार के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए आयुष्मान योजना शुरू कर 5 लाख तक के इलाज की सुविधा नि:शुल्क दे रही है। आज प्रदेश अपराध मुक्त हो रहा है। सभी योजनाओं की चर्चा आमजन तक पहुंचानी होगी। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि सरकार ने क्रय केंद्रों के माध्यम से किसानों के उपज की बेहतर दाम पर खरीददारी की। बैठक में जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, जिलाउपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ल, राघवेंद्र मिश्रा, शम्भू वर्मा, विरेंद्र चौहान, दिनेश जायसवाल, बलराम दुबे, विजय गौड़, प्रदीप उपाध्याय, राधा रमन शुक्ल मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें