फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज नहाय खाय से शुरू होगा छठ पर्व, तैयारी पूरी

विज्ञापन
छठ पूजा - फोटो : SELF
विज्ञापन

विज्ञापन

महराजगंज। कार्तिक माह में छठ महापर्व का व्रत रखने वाले के लिए पूरा महीना ही आस्था विश्वास का प्रतीक माना जाता है। कार्तिक माह में पहले जहां महिलाएं अल सुबह कुएं पर नहाकर गीत गाया करती थीं, वहीं अब यह परंपरा धीरे-धीरे समाप्त हो चुकी है। छठ पर्व को लेकर बाजारों में रौनक है। पर्व को लेकर छठ में प्रयोग में आने वाला सामान सब्जी मंडी में पहुंच रहा है। बाजार में नारियल, केला, गन्ना, बांस के बर्तन, बांस की डलिया, कच्ची हल्दी पौध सहित अदरक बिक्री को उपलब्ध हैं। शहर से लेकर गांव तक छठ घाटों की सफाई कर ली गई है।
नगर में बलिया नाला छठ घाट पर सफाई व्यवस्था का जायजा लेने नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल पहुंचे। उन्होंने सभी सफाई कर्मियों को निर्देशित किया कि बेहतर ढंग से साफ सफाई करें। प्रकाश, पेयजल समेत अन्य सुविधाएं बेहतर करने का निर्देश दिए। बलिया नाला छठ घाट पर साफ सफाई एवं बेदी बनाने में लोग जुटे रहे। जिला उद्योग केंद्र, चिऊरहां, पिपरदेउरा, अमरूतियां समेत अन्य छठ घाटों को साफ सुथरा बनाया गया है। उधर व्रत में प्रयोग की जाने वाली पूजन सामाग्री को लोग खरीदते हुए दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित रमेश शर्मा ने बताया कि छठ पर्व में खरना सबसे अहम पूजा होती है। इस दिन से महिलाओं का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू होता है, जो उगते सूर्य को अर्घ अर्पित करने के बाद समाप्त होता है। इस दिन व्रती महिलाएं उपवास कर शाम में पूरे विधि-विधान से रोटी और गुड़ से बनी खीर का प्रसाद तैयार करती हैं और भगवान भास्कर की अराधना कर प्रसाद ग्रहण करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें