फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 उपकेंद्र व 10 पीएचसी बनेंगे आरोग्य केंद्र

विज्ञापन
doctor
विज्ञापन

विज्ञापन

महराजगंज। आरोग्य केंद्र ( हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) को चयनित करने का कार्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जा रहा है, जिले में 30 उपकेंद्रों व 10 पीएचसी को वेलनेस सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन

चयनित इन उपकेंद्रों व अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवा बढ़ाई जाएगी। इसके लिए एक उपकेंद्र पर करीब 7 लाख की धनराशी खर्च की जाएगी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इन आरोग्य केंद्र पर सात प्रकार की सेवा बढ़ाने की योजना है। इसमें गर्भावस्था एवं शिशु जन्म देखभाल, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल, परिवार नियोजन, गर्भनिरोधक सेवाएं, संचारी रोगों का प्रबंध, बाह्य रोगियों के साधारण बीमारियों का उपचार और गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इन सेवाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए उपकेंद्र पर अतिरिक्त कक्ष का निर्माण, रंगाई पुताई, लैब की स्थापना के साथ ही उसके उपकरण और दवाएं भी बढ़ाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त अन्य कमियों को भी दुरूस्त किया जाएगा। एसीएमओ डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक ने पत्र भेजा है। इसके तहत जिले में 30 उपकेंद्र व 10 पीएचसी को चिहिंत करने का कार्य किया जा रहा है। उपकेंद्र पर सुविधा बढ़ाने के लिए प्रति उपकेंद्र 7 लाख की धनराशि आवंटित की जाएगी। वेलनेस सेंटर पर जांच के साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी बेहतर सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें