फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतरतीब खडे वाहनों से बढ़ी परेशानी, सक्सेना चौराहे पर लगता जाम

विज्ञापन
महराजगंज के सक्सेना चौक पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। स्थानीय नगर के सक्सेना चौराहे पर जाम के झाम से राहगीर परेशान होते हैं। ऑटो व दुकानदारों द्वारा पटरी पर कब्जा किए जाने सेे समस्या बढ़ गई है। व्यस्ततम बाजार में दिनभर हर घंटों लगने वाले जाम से वाकिफ होने के बावजूद अफसरों व जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर में सक्सेना चौराहा, मउपाकड़ व हनुमान गढ़ी चौराहे पर कई बार जाम लगते रहे। जाम के कारण शहर में वाहन रेंगते रहे। गर्मी और धूप से राहगीर परेशानक रहे। इसमें सबसे अधिक परेशानी बाइक चालकों को हुई। लोगों ने कहा कि अब तो यहां भी जगह जगह जाम लगने से परेशानी बढ़ती जा रही है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जाम से राहगीरों को निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी कई अभियान चलाया। लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ दिन पहले ही चूना गिराकर व्यापारियों को दुकान के सामने ठीक ढंग से वाहनों को खड़ा कराने के लिए कहा गया था। लेकिन यह योजना भी कारगर नहीं हो सकी। रोड के किनारे फुटपाथ पर ही लोग आडे़ तिरछे वाहन खडे़ कर देते हैं। जिससे वाहनों को आने-जाने में परेशानी व जाम लगने की समस्या होती है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर बरजोर सिंह ने कहा कि जाम की समस्या को लेकर यातायात पुलिस गंभीर है। सड़क किनारे वाहनों को ठीक ढंग से खड़ा करने के लिए लोगों व व्यापारियों को समय समय पर जागरूक किया जाता है। अभियान चलाकर बेतरतीब खड़ वाहनों का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें