महराजगंज। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जवला गैस कनेक्शन योजना के तहत अभियान चलवा कर गैस चूल्हा से वंचित जहां एक लाख 22 हजार पात्र परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिलवाया है, वहीं सौभाग्य योजना के तहत 16 हजार 659 लोगों का घर रोशन किया है।
देश के प्रधानमंत्री ने पहली मई 2016 को उज्जवला योजना तथा 25 सितंबर 2017 को सौभाग्य योजना का शुभारंभ किया। सौभाग्य योजना के तहत जहां 31 मार्च 2019 तक हर घर को रोशन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन ने वंचित हर पात्र परिवार को रसोई गैस मुहैया कराने की व्यवस्था बनाई गई है।
उज्जवला गैस कनेक्शन के लिए पूरे जिले से कुल 143307 लाभार्थियों ने आवेदन किया है। जिसमें से 36 गैस एजेंसियों के माध्यम से एक लाख 22 हजार लोगों को निशुल्क गैस कनेक्शन व चूल्हा दे दिया गया है, जबकि सौभाग्य योजना के तहत 16,659 लोगों का घर रोशन कर दिया गया है। अभी भी बहुत से लाभार्थी गैस चूल्हा व विद्युत कनेक्शन से वंचित हैं।