फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की नर्सरी तैयार करने में जुटे किसान

विज्ञापन
farmer
विज्ञापन

विज्ञापन


महराजगंज। किसान खरीफ की फसलों की खेती की तैयारी में जुट गए हैं। किसानों ने धान की खेती के लिए बेहन डालना शुरू कर दिया है। समय से धान की नर्सरी तैयार करने के लिए किसान कृषि विशेषज्ञों से भी सलाह ले रहे हैं। जहां नहरों में पानी नहीं है, संबंधित क्षेत्रों के किसान परेशान हैं और मजबूरी में बहुत से किसान पंपिंग सेट के माध्यम से बेहन डाल रहे हैं।
खेतों की गहरी जुताई के बाद धान का बेहन डाला जा रहा है। कटैया गांव के किसान रामनिवास ने बताया कि धान का बेहन डालने के लिए अच्छी किस्म की बीज गोदाम से ले आए हैं। धान की नर्सरी जल्द तैयार हो जायेगी तो रोपाई भी समय से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि गणेश दूबे ने बताया कि किसानों को अनुदान पर धान के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को पंजीकरण कराना जरूरी है। जिले में करीब तीन लाख किसान हैं। इनमें से दो लाख से अधिक किसानों ने कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। पंजीकरण कराने वाले किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। किसानों को बीज खरीदने पर 50 फीसदी तक अनुदान देने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें