फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकौड़े और चाय बेच कर सपा छात्रसभा ने किया विरोध

विज्ञापन
सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पकौड़े तल कर रोजगार करने को दिए बयान पर विरोध प्रकट करते हुए समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पकौड़े तले और चाय बेचकर विरोध प्रदर्शन किया।
समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने नौजवानों को रोजगार देने, कालाधन विदेश से वापस लाने, भ्रष्टाचार व महंगाई पर अंकुश लगाने का वादा किया था। मगर इन सभी वादों को पूरा करने में सरकार असफल साबित हो रही है। नौजवान विरोधी सरकार द्वारा विभिन्न मुददों को उछाल कर लोगों भटकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो सरकार जनता से किए गए घोषणाओं को पूरा नहीं कर सकती, ऐसी सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन

समाजवादी छात्रसभा के उपाध्यक्ष अभिषेक राय व आशुतोष शुक्ला ने मोदी सरकार से सवाल किया कि क्या सभी नौजवान पकौड़ा तल कर रोजगार करेंगे या केंद्र सरकार के मन में कोई और योजना है।
सपा छात्र सभा के अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर पकौड़ा तलने को रोजगार कहते हैं तो हम मांग करते हैं कि पहले सरकार के सभी मंत्री पहले पकौड़े तल कर नजीर पेश करें। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमें हर कीमत पर रोजगार चाह्रिए, जो सरकार शिक्षित युवाओं को रोजगार नहीं दे सकती, उस सरकार को सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

इस अवसर पर नागेश्वर पटेल, पवन यादव, सोनू कन्नौजिया, कोमल यादव, अमित मद्धेशिया, बृजेश गुप्ता, श्रेयांस राय, सुजीत यादव, सूरज पटेल, साहनवाज, अरुण पटेल, आशीष जायसवाल, राहुल दूबे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें