महराजगंज। चकबंदी न्यायालय को जिला मुख्यालय पर स्थापित करने की मांग को लेकर गुरूवार को कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रर्दशन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की।
संगठन के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि चकबंदी न्यायालय जिला मुख्यालय से हटाकर फरेंदा तहसील में चला गया है, जिससे परेशानी हो रही है।
उन्होंने कहा कि न्यायालय को जिला मुख्यालय से फरेंदा तहसील में ले जाने की सूचना न तो अधिवक्ता संघ को दिया गया और न ही किसी वादकारीगण को दी गई। ऐसे में जिला मुख्यालय पर आने वाले वादकारियों को काफी समस्या हो रही है। चकबंदी न्यायालय जिला मुख्यालय पर स्थापित किए जाए। अगर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो अधिवक्ता न्यायालयों का बहिष्कार और रजिस्ट्री कार्यालय में तालाबंदी करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर संगठन के देवेश नरायन तिवारी, जगदम्बा शरण श्रीवास्तव, धर्मेद्र पांडेय, संजय कुमार, राकेश बिहारी, प्रेमप्रकाश, संजय शुक्ला, वीएन सिंह, कौशल किशोर त्रिपाठी, चंदवदन मिश्र, केशव पांडेय आदि मौजूूद रहे।