फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर तहसील परिसर में काली पट्टी बांध विरोध प्रदर्शन किए अमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने गुरुवार को 11 सूत्री मांगों को लेकर सदर तहसील परिसर में काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया। संग्रह अमीनों ने एक स्वर में कहा है कि 28 अक्टूबर तक आंदोलन जारी रहेगा। वर्तमान सरकार अमीनों के बारे में कुछ भी सोच नहीं रही है और बिना किसी कारण के ही परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जगजीवन पटेल ने कहा कि अमीनों का यह प्रथम चरण का आंदोलन तीन दिन तक चलेगा, उसके बाद फिर से प्रांतीय संगठन आगे की रणनीति बनाएगा। मंत्री भोला गुप्ता ने ग्रेड पे में वृद्धि करने की मांग की। उन्होंने वसूली के नाम पर अमीनों का उत्पीड़न बंद करने एवं वसूली में वृद्धि के लिए संग्रह अमीनों के स्थान पर पर्यवेक्षक की जवाबदेही तय किए जाने की मांग की। वसूली के लिए बाइक भत्ता स्वीकृत करने तथा बकाया वसूली के लिए प्रपत्र उपलब्ध कराने की मांग भी की। राजस्व वसूली के लिए विभागीय स्तर पर प्रशिक्षण दिलाने की मांग भी की। उनका कहना था कि हर महीने एसडीएम एवं प्रत्येक तीन माह पर डीएम के साथ संघ की बैठक होनी चाहिए। ताकि अमीन अपनी समस्याओं से संघ के माध्यम से अधिकारियों को अवगत करा सकें और समय रहते उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके। इस मौके पर विजय तिवारी, सत्यवान, ठाकुर प्रसाद, भगवंत वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें