महराजगंज। घुघली क्षेत्र के ग्रामसभा ढोढ़ीला में गुरुवार को तड़के खाद लदी ट्राली - ट्रैक्टर नहर पर पटरी के नीचे पलट गई। जिसमें चालक बाल - बाल बच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर - ट्राली को गड्ढे से निकलवाया। ग्रामसभा मुंडेरी निवासी प्रदीप ट्रैक्टर - ट्राली पर खाद लाद कर नहर पर चढ़ा रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार सामने आ गया, जिसको बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर की पटरी के किनारे गड्ढे में पलट गई। जिससे चालक व ट्रैक्टर पर सवार अरविंद को मामूली चोट आई। इन लोगों को प्राथमिक उपचार के के बाद घर भेज दिया गया।