फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच न करने के लिए संकल्प दिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। ब्लॉक क्षेत्र के ओडीएफ में चयनित गांव बेलवां चौधरी में पांच दिवसीय शौच मुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान के तहत पूर्व माध्यमिक तथा प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा किसान आदर्श इंटर कॉलेज के स्काउट-गाइड ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। साफ-सफाई के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता का संदेश और खुले में शौच न करने का संकल्प दिलाया गया। रैली का नेतृत्व ग्राम प्रधान व प्रधान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र कुमार मल्ल ने किया। जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से निकलकर गांव के विभिन्न हिस्सों से भ्रमण करते हुए पुन: विद्यालय परिसर पहुंची। इस दौरान विद्यालय व स्काउट के बच्चों ने अपने हाथों में तख्तियों पर ‘बहू बेटियां दूर न जाएं, शौचालय घर में बनवाएं’, ‘स्वच्छ हो भारत स्वच्छ हो बेलवां, स्वच्छ रहे हमारा गांव व प्रदेश’ आदि स्लोगन के जरिए लोगों को जागरूक किया। ट्रेनर आशीष कुमार व ब्लॉक कोआर्डिनेटर रविंद्र चौरसिया ने बताया कि बरसात के मौसम में खुले में शौच से जलजनित बीमारियां डेंगू, मलेरिया, मस्तिष्क ज्वर आदि के फैलने का खतरा बना रहता है। इस दौरान उपस्थित सभी ग्रामीणों ने गांव को शौच मुक्त बनाने की शपथ लिया। राजेश सिंह, अजय सिंह, सविता सिंह, अशोक सिंह, संदीप मल्ल, बाढ़ू प्रसाद, सुरेश श्रीवास्तव, माधुरी सिंह, सविता सिंह,दीपदेश कुमार, आनंद कुमार, गणेश, जितेंद्र व संतु समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


महिला स्वास्थ्य शिविर 9 को
महराजगंज। मातृ दिवस पर 9 सितंबर को भाजपा महिला मोर्चा महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करेगी। मोर्चा जिलाध्यक्ष व स्वास्थ्य शिविर की संयोजक मधु पांडेय ने बताया कि मोर्चा की पदाधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर महिलाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण होगा। गर्भवती महिलाओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। महिला मोर्चा की पदाधिकारी हर स्वास्थ्य केंद्रों पर महिलाओं का सहयोग भी करेंगी। उन्होंने बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष पर महिलाओं व गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए पार्टी ने यह कार्यक्रम आयोजित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें