ठूठीबारी।अमरनाथ यात्रियों पर हुयए हमले को लेकर लोगों में आक्रोश कम होता नहीं दिख रहा। शुक्रवार को कस्बे में हियुवा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दा के नारे लगाते हुए पाक पीएम का पुतला जलाया। शुक्रवार शांम 4 बजे हियुवा निचलौल ब्लाक संयोजक मुन्ना गुप्ता के नेतृत्व में हियुवा कार्यकर्ता ठूठीबारी स्थित भारत नेपाल सीमा नोमैंस लैंड से आतंकवाद के विरोध में पाक पीएम नवाज शरीफ के खिलाफ नारे लगाते हुए कोतवाली समीप दुर्गा मंदिर के पास पुतला फूंका। इस दौरान रामबचन गुप्ता, मनोज जायसवाल,विक्की रौनियार,शिवराम निगम,कन्हैया रौनियार, जितेंद्र भुज, रमेश निगम, भीम मद्धेशिया, नागेंद्र रौनियार, अमित, कन्हैया मद्धेशिया, आशीष रौनियार, नागा मद्धेशिया, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
पिकप पर लदी 38 बोरी यूरिया बरामद
ठूठीबारी। नेपाल ले जा रहे यूरिया खाद को मुखबिर की सूचना पर कस्टम ने पकड़कर कस्टम एक्ट में चलान कर दिया। शुक्रवार की सुबह विशेष मुखबिर की सूचना पर कस्टम आयुक्त राजेंद्र प्रसाद के दिशा निर्देश पर ठूठीबारी कस्टम अधीक्षक हरिशंकर, इंस्पेक्टर राकेश सिंह की टीम ने पिकअप पर यूरिया नेपाल ले जाते समय भगवानपुर के पास रोका और जांच के दौरान 38 बोरी यूरिया बरामद हुई। बरामद समान को कस्टम एक्ट में चलान कर दिया गया।