फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक से अधिक वादो के निस्तारण पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। 8 जुलाई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने और अधिकाधिक वादों का निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए जिला जज भोपाल सिंह की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारी, बीमा कंपनियों के साथ दिवानी न्यायालय परिसर में बुधवार को बैठक हुई।
विज्ञापन

जिला जज भोपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, बैंक वसूली वादों, मोटर दुघर्टना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वादों, श्रम वादों, भूमि अधिग्रहण वादों विद्युत एवं जल बिल विवाद, सर्विस में वेतन से संबंधित विवादों, सेवा निवृत्तिक लाभों से संबंधित विवाद, स्टांप, राजस्व एंव चकबंदी वादों के अलावा अन्य सिविल वादों के अधिकाधिक निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों और अन्य उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने-अपने स्तर से अधिक मामले का निस्तारण कर इस आयोजन को सफल बनाए।
इस मौके पर अपर जनपद न्यायधीश प्रथम गोविंद वल्लभ शर्मा, अपर जनपद न्यायधीश संजय कुमार डे, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय डा. बाल मुकुंद, अपर जनपद न्यायाधीश त्वरित न्यायालय विश्भर प्रसाद, अपर जनपद न्यायाधीश त्वरित न्यायालय द्वितीय ललित नारायण झां, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राम किशोर, सिविल जज वरिष्ठ खंड दिवाकर द्विवेदी, सिविल जज प्रवर खंड त्वरित न्यायालय शीलवंत और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सर्वजीत कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
कोठीभार। थाना क्षेत्र के ग्राम खेसरारी निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी पर किए गए जानलेवा हमले के मामले में कोठीभार पुलिस ने पति के खिलाफ धारा 324 ,घातक हथियार से चोट पहुंचाने के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता आरती ने अपने पति राजेंद्र के विरुद्ध दिए गए तहरीर में कहा है कि 3 जुलाई दिन में 1 बजे शराब के नशे में उसे सिसवा ले जा रहा था। रास्ते में सुनसान जगह देखकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसके कारण गर्दन सहित कई जगह चोट आई औऱ बेहोश हो गिर पडी। ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वस्थ केंद्र पर पहुँचाया,जहां उपचार के बाद उसने कोठीभार पुलिस तहरीर दी है। एसओ कोठीभार रमाकर यादव का कहना है कि महिला की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें