फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 2.14 करोड़ खर्च, ढांचा खड़ा पर नहीं बिछी पूरी पाइपलाइन

Wed, 10 Jun 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्हिया। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के कनुवाडीह गांव के टोला पराशपिंडा में जल जीवन मिशन तहत हर घर पानी पहुंचाने के लिए दो साल पहले ओवरहैंड टैंक का निर्माण शुरू कराया गया था। गांवों में पाइपलाइन बिछाए जाने के बाद से लगभग दो वर्ष से कार्य बंद है।
विज्ञापन

टंकी अब भी अधूरी है तो वहीं टोंटियों का अभी पता नहीं है। ऐसे में शुद्ध पानी ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर योजना पूरी हुई होती तो पीने का पानी मिलने लगा होता।
जानकारी के मुताबिक, कनुवाडीह गांव के टोला पराशपिंडा में लगभग 2.14 करोड़ की लागत से दो साल पहले ओवरहैड टैंक का निर्माण शुरू कराया गया था। इसमें टंकी निर्माण के साथ ही पाइप लाइन बिछाने और लोगों के घरों पर टोंटी लगाए जाने का कार्य किया जाना था। दो साल बीत चुके हैं लेकिन टंकी का निर्माण अब भी अधूरा है। पाइप का पूरा हो चुका है लेकिन टोंटी नहीं लगी है। गांव के दीपक मिश्र, जितेंद्र मिश्र, पिंटू मिश्र, रामविलास, गुड्डू मौर्य, गणेश चौधरी, जितेंद्र, गोविंद शर्मा, ज्ञानप्रकाश मौर्या आदि ने जल निगम से जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कर साफ पानी की सप्लाई बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर शुरु हुआ होता तो ढाई हजार से अधिक की आबादी को पानी मिलता।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कनुवाडीह टोला केसारामधुर मोनू यादव ने कहा कि
ओवरहेड टैंक की बाउंड्रीवाॅल बननी शुरू हुई तो लग रहा था सबके घरों में साफ पानी की सप्लाई जल्द शुरू हो जाएगी। आधा-अधूरा कार्य कर निर्माण बंद कर दिया गया कनुवाडीह के सूर्यनाथ मिश्र ने बताया कि पराशपिंडा में टंकी का फाउंडेशन बनने के बाद उम्मीद बढ़ी थी। अब लगभग दो वर्षों से कार्य आधा-अधूरा छोड़ दिया गया, जिससे शुद्ध पेय जल सपना ही रह गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें