खनुआ। सीमा चौकी डंडाहेड कार्यक्षेत्र के गांव माधव नगर के मिनी स्टेडियम परिसर में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को 21 दिवसीय मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण का उद्घाटन किया गया। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई के नेतृत्व में सीमावर्ती क्षेत्र के 16 युवाओं को शिविर में प्रशिक्षित किया जाएगा।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को तकनीकी कौशल प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है। 21 दिनों तक चलने वाले इस शिविर में युवाओं को ड्राइविंग के साथ-साथ यातायात नियमों और वाहन के रख-रखाव की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी विप्लव दौलागजउ, सहायक कमाडेंट कार्तिकेयन आर, ग्राम प्रधान शेख फरेंदा राम बच्चन, चंद्रिका चौधरी, ग्राम गनवरीया थानाध्यक्ष सोनौली महेंद्रा मिश्रा आदि उपस्थित रहे।