महराजगंज। यूपी बोर्ड की परीक्षा में शुक्रवार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में महत्वपूर्ण विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान में 2064 तो इंटर की अंग्रेजी में 1368 गैरहाजिर रहे।
शुक्रवार को पनियरा क्षेत्र के चार परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह ने किया। शांतिपूर्ण परीक्षा होती पाई गई। शुचिता के मद्देनजर व्यापक इंतजाम देख उन्होंने संतोष जाहिर किया। शुक्रवार कड़े इंतजाम के बीच सुबह की पाली में हाईस्कूल व इंटर दोनों के लिए सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई।
हाईस्कूल में 39011 को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देनी थी, लेकिन 36947 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए। इंटर सामाजिक विज्ञान परीक्षा भी पहली पाली में ही हुई। इसमें 64 की जगह 56 ने परीक्षा दी। 8 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 12वीं के अंग्रेजी की परीक्षा 29777 को देनी थी इसमें सिर्फ 28409 ही मौजूद रहे। 1368 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह ने पनियरा के मौला गंज सहित चार केंद्रों का जायजा लिया।