फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 2.05 लाख लेकर भेजा यूक्रेन, दो माह की सैलरी भी ली, शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित युवक ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन

यूक्रेन में कंस्ट्रक्शन कार्य दिलाकर मंगा ली दो महीने की सैलरी
एक जुलाई 2025 को 2.05 लाख रुपये लेकर भिजवाया था यूक्रेन
परतावल। श्यामदेउरवा कस्बा निवासी एक युवक ने गांव के ही एक व्यक्ति पर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने, मेहनत की कमाई हड़पने और वापस आने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। इससे पहले पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। निराश होकर उसने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित सुनील चौहान के अनुसार, गांव के ही एक एजेंट ने उसे यूक्रेन में कंस्ट्रक्शन कार्य दिलाने का झांसा देकर एक जुलाई 2025 को करीब 2.05 लाख रुपये लेकर विदेश भेजा। यूक्रेन पहुंचने के बाद उसने काम शुरू किया लेकिन दो महीने की सैलरी एजेंट ने अपने पास मंगा ली। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने अपनी दो माह की मजदूरी मांगी तो कंपनी ने बताया कि 2000 डॉलर (करीब 1.80 लाख रुपये) एजेंट को भेज दिए गए हैं। इसके बाद कंपनी ने उसे काम से हटा दिया। जब उसने एजेंट से संपर्क किया तो वह उसे दूसरी कंपनी में काम दिलाने का भरोसा देकर टालता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच इंतजार करते-करते उसका वीजा भी समाप्त हो गया। परेशान होकर उसने भारतीय दूतावास से संपर्क किया, जहां से उसे टिकट बनवाने को कहा गया। इस पर एजेंट ने मदद से इंकार दिया। पीड़ित किसी तरह दूतावास की सहायता से 18 मार्च 2026 को भारत वापस लौटा। भारत आने के बाद जब पीड़ित ने एजेंट से अपना पैसा वापस मांगा तो आरोप है कि एजेंट ने गाली-गलौज करते हुए पैसे देने से साफ इंकार कर दिया और धमकी भी दी। पीड़ित ने बीते 27 मार्च को श्यामदेउरवा पुलिस से शिकायत की, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर मामले में सख्त कार्रवाई करने और रुपये वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें