फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र बंद होने पर किसानों ने किया सड़क जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रय केंद्र बंद होने पर किसानों ने लगाया जाम
विज्ञापन

फोटो
भाजपा के प्रचार वाहन को किसानों ने दौड़ाया
38 ट्रॉली गन्ना छोड़ तौल केंद्र बंद कर फरार हुए कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। गन्ना किसानों ने बुधवार सुबह करीब दस बजे न्यू इंडिया शुगर मिल्स ढाढ़ा बुजुर्ग के क्रय केंद्र रायपुर पर गन्ना तौल बंद होने के विरोध में निचलौल-सिसवां मार्ग पर गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियां खड़ी कर जाम लगा दिया। इससे मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानेदान के आश्वासन पर किसानों ने जाम समाप्त किया। इस बीच वहां से गुजर रहे भाजपा के प्रचार वाहन को किसानों ने दौड़ा लिया।
गन्ना किसान बाबूलाल, छेदी तिवारी, आशुतोष शुक्ला, रमेश, मंजेश, हरि, भागी, राजकिशोर, राधेश्याम, मारकंडेय, संतोष, नीरज, आशीष ने बताया कि गांव जयश्री द्वितीय का कांटा गांव रायपुर में लगाया गया है। कांटा न्यू इंडिया शुगर मिल ढाढ़ा बुजुर्ग हाटा का है। मोबाइल पर मैसेज द्वारा अथवा पर्ची देकर गन्ना गिराने के लिए कहा गया था। किसान गन्ने की तौल के लिए जब क्रय केंद्र पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने गन्ना लेने से मना करने लगे। विरोध करने पर एरिया मैनेजर श्रीधर दुबे ने मंगलवार की शाम सेंटर पर खड़ी 38 ट्रॉलियों के गन्ने की तौल का आश्वासन दिया था। देर रात को मिल कर्मचारी क्रय केंद्र बंद कर फरार हो गए। गुस्साए किसानों ने कहा कि गन्ना खेतों में खड़ा है। जब तक किसान का पूरा गन्ना शुगर मिल में नहीं चला जाएगा, तब तक किसी भी कीमत पर गन्ना क्रय केंद्र बंद नहीं होने दिया जाएगा। उधर, सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर गजेंद्र राय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को आश्वासन देते हुए जाम को समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान बहिष्कार करेंगे किसान
निचलौल। किसानों ने कहा कि उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। हमेशा से हर सरकार में पीड़ित रहते हैं। हर बार गन्ना किसानों के मुद्दे पर राजनीतिक दल वोट मांगते हैं। चुनाव जीतने के बाद लौटकर कोई भी किसानों के दर्द को बांटने और उनकी पीड़ा सुनने कोई नहीं आता है। इस बार अगर ऐसे ही हालात बने रहे तो मतदान का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें